फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Publishing wrong information in seniority list is shameful: Teachers Union

वरिष्ठता सूची में गलत जानकारी प्रकाशित होना शर्मनाक : शिक्षक संघ

Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Publishing wrong information in seniority list is shameful: Teachers Union
बरेली। बरेली कॉलेज में वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिक्षक संघ, त्रुटि निराकरण समिति के दो सदस्यों को हटाने की मांग कर रहा है। वहीं, कुछ शिक्षक समिति में बदलाव का विरोध कर रहे हैं। अब कर्मचारियों का संगठन भी इस मामले में कूद पड़ा है। वह भी समिति में बदलाव नहीं करने के पक्ष में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भौतिकी विभाग में बरेली कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें कॉलेज के शिक्षकों की जानकारी उन्हें बिना दिखाएं गोपनीय तरीके से विश्वविद्यालय को भेजने पर रोष व्यक्त किया गया। वरिष्ठता निर्धारण समिति में प्राचार्य के होने के बाद भी वरिष्ठता सूची में गलत जानकारी प्रकाशित होने को शर्मनाक बताया गया। समिति के दो सदस्यों को हटाने के लिए संघ ने प्रत्यावेदन दिया है। उनको इसकी रिसीविंग नहीं दी जा रही है। इसको लेकर शिक्षक प्राचार्य से मिले। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 10 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

उधर, उप्र विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री डॉ. टीएस चौहान ने प्राचार्य से मुलाकात कर कहा कि समिति में वह सभी सदस्य होने जरूरी हैं जो वरिष्ठता सूची तैयार करने में थे। इस टीम में प्रो. एमके सिंह को भी शामिल करना चाहिए। प्रो. रीना अग्रवाल, प्रो. एमके सिंह पूर्व में स्थापना प्रभारी रह चुके हैं। वह शिक्षकों के बारे गहन जानकारी रखते हैं। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने प्रो. वीपी सिंह की समिति में बदलाव नहीं करने की मांग की है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि शिक्षक मिलने आए थे। प्रत्यावेदन की रिसीविंग देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed