फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public service center operator arrested for black marketing of railway tickets in Bareilly

Bareilly: रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वाला जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, लैपटॉप-फोन और नकदी बरामद

Tue, 25 Jun 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

बरेली में आरपीएफ की टीम ने सोमवार को शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां से जनसेवा केंद्र संचालक मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Public service center operator arrested for black marketing of railway tickets in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आरपीएफ ने तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 39,407 रुपये के रेल टिकट, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


इन दिनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। आरपीएफ बरेली सिटी पोस्ट को सूचना मिल रही थी कि थाना व कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में संचालित जनसेवा केंद्र से तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। आरपीएफ मुख्यालय ने आरपीएफ सिटी पोस्ट को संदिग्ध यूजर आईडी और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी का एजेंट भी है आरोपी 
इसके आधार पर सोमवार को शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया। यहां से जनसेवा केंद्र संचालक मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। मुस्तफा आईआरसीटीसी का एजेंट भी है, लेकिन वह निजी यूजर आईडी से तत्काल  रेल टिकट बुक कर कालाबाजारी कर रहा था। उसके पास से 4,057 रुपये के आरक्षित यात्रा के रेल टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 35,350 रुपये के 25 अन्य ई-टिकट बरामद हुए। इन टिकटों पर यात्रा की जा चुकी थी। वह रेल टिकटों के लिए छह यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले में जांच एसआई दीपक डागर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed