{"_id":"5a32e2824f1c1ba7668ba210","slug":"public-sealdah-including-five-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता, सियालदाह सहित पांच ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता, सियालदाह सहित पांच ट्रेनें निरस्त
बरेली।
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियां शुरू होने के बाद से ही यात्रियों का ट्रेन में सफर मुश्किल हो गया है। कोहरा बढ़ने के बाद तो हालात और भी खराब हो गए हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड ने जनता और सियालदाह एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें दो से दस घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को जम्मूतवी से चलने वाली 13151 सियालदाह एक्सप्रेस, देहरादून से बनकर चलने वाली 14265 जनता एक्सप्रेस, वाराणसी से चलने वाली 14236 वाराणसी एक्सप्रेस, सहरसा से होकर बरेली पहुंचने वाली 15210 जनसेवा एक्सप्रेस और मुगलसराय को रद्द कर दिया। यात्रियों के लिए सिर्फ ट्रेनों का निरस्त होना ही परेशानी का सबब नहीं था, ट्रेनों की लेटलतीफी भी उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। डाउन लाइन पर 15652 लोहित एक्सप्रेस दस घंटे, 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस दस घंटे, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस पांच घंटे, 15910 अवध असाम पांच घंटा देरी से बरेली पहुंची।
अब धनेटा पुल से 80 की स्पीड पर गुजरेंगी ट्रेनें
रेलवे के जर्जर धनेटा पुल का गार्डर बदलने का काम गुरुवार को पूरा कर लिया गया। हालांकि इससे अपलाइन पर रेल संचालन प्रभावित हुआ। अब तब जर्जर पुल पर 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगा हुआ था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब पुल से ट्रेनों को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा जा सकेगा। रेलवे पुल पर काम पूरा होने के बाद अप लाइन पर मुरादाबाद से बरेली के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन
कमजोर पटरियों को बदलकर नई बिछाईं
बरेली से कैंट के बीच इंजीनियरिंग विभाग ने पटरी बदलने का काम कराया। इसके लिए दो घंटे का आंशिक ब्लॉक लिया गया। काम पूरा होने के बाद 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगाया गया। बरेली कैंट में बीते दिनों पटरी चटकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेलवे प्रशासन 52 किग्रा वजन प्रति मीटर वाली पटरियों को हटाकर उनकी 60 किग्रा वजन वाली पटरियां बिछा रहा है।