फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public pulled 10 steps ahead if the police pulled two steps back

पुलिस ने दो कदम पीछे खींचे तो पब्लिक 10 कदम आगे

Thu, 02 Jul 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Public pulled 10 steps ahead if the police pulled two steps back
हॉटस्पॉट क्षेत्र को नजरंदाज करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हॉटस्पॉट इलाकों में कोई निगरानी नहीं, बाजारों में बेतहाशा भीड़ और बढ़ा रही खतरा

विज्ञापन
बरेली। अनलॉक-1 में कायदे से बाजार खुलने के बाद पुलिस ने सख्ती करना छोड़ दिया था। अफसरों और स्टाफ को कोरोना होने के बाद पुलिस बैकफुट पर चली गई है। रात का कर्फ्यू औपचारिकता भर रह गया है। सामाजिक दूरी का पालन कराना अब भी पुलिस की जिम्मेदारी है पर बुधवार को शहर का अजब नजारा था। यहां कई हॉटस्पॉट एरिया में भी पुलिस नदारद थी।

बिहारीपुर हॉटस्पॉट में पुलिस नदारद

शुरू में जब बिहारीपुुर को हॉटस्पॉट बनाया गया था तो पुलिस ने सुभाष नगर जैसी सख्ती की थी। तब स्थानीय लोगों को भी बाहर निकलना और अपने घरों को जाने में खासी परेशानी हो रही थी। हालांकि अब यह पुरानी बात हो गई है। बुधवार को यहां हॉटस्पॉट की कई बल्लियां हटी पड़ी थीं। पुलिस का तो नामोनिशान ही नहीं था।
विज्ञापन

रामपुर बाग की गली सील बंद किए कॉलोनी के गेट

रामपुर बाग में अशोक किरन अस्पताल वाली गली में एक व्यक्ति को प्राइवेट लैब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि उनका सैंपल आईवीआरआई जांच के लिए गया है जिसकी पुष्टि के बाद इलाके को दोबारा से हॉटस्पॉट बनाया जा सकता है। फिलहाल चौकी चौराहा प्रभारी वेदपाल ने संबंधित गली के बाहर बैरिकेडिंग करा दी है। स्थानीय लोग इतने जागरूक हैं कि उन्होंने कॉलोनी के अधिकांश गेटों को खुद बंद कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से कोई बंदिश नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज में जाम के बीच सब बेपरवाह

श्यामगंज बाजार में बुधवार को जाम की स्थिति थी। दुकानदारों को अपनी बिक्री बढ़ाने की फिक्र थी और ग्राहकों को जल्दी से खरीददारी की। ऐसे में लोग एकदूसरे से सटकर खरीददारी कर रहे थे। यहां चेकिंग के लिए अब मजिस्ट्रेट व पुलिस दोनों ने आना लगभग छोड़ दिया है।

कुतुबखाना बाजार में भी सामाजिक दूरी धड़ाम

कुतुबखाना बाजार में बुधवार को सामाजिक दूरी का नियम लगभग धड़ाम दिखा। बाजार में जबर्दस्त भीड़ थी, दुकानों पर बैठे कई व्यापारी न तो खुद मॉस्क लगाए थे और न ही ग्राहकों से इसके लिए कह रहे थे। पुलिस यहां भी कहीं दूर तक नहीं थी।

हर जगह नहीं मौजूद हो सकती पुलिस

प्रधानमंत्री ने दो गज की दूरी-मास्क जरूरी का नारा दिया है। जनता इसी का पालन कायदे से कर ले तो कोरोना से मुक्ति मिलने में समय नहीं लगेगा। पुलिस सामाजिक दूरी का पालन कराने का प्रयास कर रही है पर जनसंख्या के अनुपात में पुलिस सीमित ही है। पुलिस हर जगह हर वक्त उपलब्ध नहीं हो सकती, पब्लिक को खुद भी सतर्क होने की जरूरत है।

पब्लिक सहयोग करे तभी जीतेंगे यह लड़ाई

जनता के बीच रहकर पुलिस मुश्किल हालात में भी बेहतर काम कर रही है। जनसेवा करते हुए कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के शिकार तक हो गए हैं। सभी को नियम पालन के बारे में सोचना चाहिए। पुलिस और पब्लिक मिलकर लड़ाई लड़ेंगे तभी कोरोना से जंग जीत सकेंगे।

कोरोना का खतरा कम नहीं हुुआ है। इसे लेकर लोगों को भी सजगता बरतने की जरूरत है। हालांकि मास्क न लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed