फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Psychopath is more concerned about beauty

Bareilly News: खूबसूरती की ज्यादा फिक्र बना रही मनोरोगी

Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Psychopath is more concerned about beauty
बरेली। स्वस्थ हैं, पर आंख, कान, नाक आदि की बनावट भद्दी लग रही है। इसमें सुधार के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत भी है तो सावधान हो जाएं। ये महज खूबसूरती की फिक्र नहीं, बल्कि मनोरोग है। मनोचिकित्सक के पास अचानक ऐसे मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मानसिक चिकित्सालय स्थित टेली मानस केंद्र की काउंसलर शिवानी सिंह के मुताबिक छह माह पहले तक ऐसी कोई कॉल नहीं आती थीं। बीते चार माह से ऐसी दर्जनभर कॉल्स आई हैं। सभी पीड़ित युवा हैं। किसी को चेहरे की बनावट तो किसी को नाक, आंख, कान, बाल, होंठ आदि का आकार सही प्रतीत नहीं हुआ ताे प्लास्टिक सर्जरी तक करा ली। फिर भी संबंधित विकार का बोध नहीं मिटा और बॉडी डिस्मॉर्फिया (मनोरोग) की चपेट में आ गए। अवसाद की स्थिति में ऐसे लोग खुद को ही दोषी मानकर समाज से कटने लगते हैं।
विज्ञापन


सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय युवतियों की तादाद ज्यादा
काउंसलर शिवानी के मुताबिक सोशल प्लेटफाॅर्म पर छाने की चाहत में ज्यादातर युवतियां बॉडी डिस्मॉर्फिया की चपेट में हैं। शरीर को मनपसंद आकार में ढालने के लिए वे हर संभव प्रयास करती हैं, फिर भी मनमुताबिक लाइक्स न मिलने पर वे तनाव की चपेट में आने लगती हैं। इसका शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। काउंसलिंग से उन्हें सकारात्मकता का अहसास कराकर सामान्य स्थिति में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील्स देखने से दिमाग में बढ़ जाता है डोपामीन का स्तर
मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक, युवाओं के बॉडी डिस्मॉर्फिया जैसे मनोरोग की चपेट में आने की बड़ी वजह सोशल प्लेटफाॅर्म पर रील्स का प्रवाह है। इसे देखने से दिमाग में डोपामीन हार्मोन की सक्रियता बढ़ जाती है। इसका प्रभाव हिप्नोटिज्म की तरह होता है। धीरे-धीरे रील्स में दिख रहा व्यक्तित्व मनोभाव पर हावी हो जाता है।
बचाव के उपाय
- प्रकृति प्रदत्त शारीरिक संरचना को लेकर सकारात्मक रहें।
- आत्मविश्वास बनाए रखें। करीबियों से परामर्श जरूर लें।
- खानपान संतुलित और पौष्टिक रखें। दिनचर्या संतुलित रहे।
- सोशल प्लेटफॉर्म के बजाय अपनों के साथ समय बिताएं।
- मनोस्थिति प्रभावित होने लगे तो काउंसलर से संपर्क करें।
--
डिस्मॉर्फिया के लक्षण
- शरीर का कोई अंग बेढंगा प्रतीत होना। उसे बदलवाने की चाहत।
- प्लास्टिक सर्जरी या अन्य तरीके से उसमें सुधार का प्रयास करना।
- वजन घटाने-बढ़़ाने या नियंत्रित रखने के लिए दवा सेवन करना।
- खूबसूरती के लिए ज्यादा मेकअप लगाना। भोजन कम कर देना।
--
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर - 18008914416, 14416
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed