फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PRV driver beat up Municipal Corporation JE

Bareilly News: नगर निगम के जेई से पीआरवी के चालक ने की मारपीट

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
PRV driver beat up Municipal Corporation JE
बरेली। सड़क व नाली निर्माण कार्य के बीच में आ रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंचे जेई के साथ पीआरवी के चालक ने मारपीट की। यह निर्माण नगर निगम का निर्माण विभाग वीर सावरकर नगर में करा रहा है। प्रकरण में एसपी सिटी कार्यालय और थाना इज्जतपनगर में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि वीर सावरकर नगर वार्ड सड़क व नाली निर्माण का काम चल रहा है। वहां नाली निर्माण के दौरान बीच में मकान आ रहा था। आरोपी भू-स्वामी ने नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण किया था। शुक्रवार को अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह पटेल मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मकान से एक व्यक्ति बाहर आया, उसने बताया कि वह प्रेमनगर थाने में डायल 112 का चालक है। इसके बाद सरकारी काम में बाधा डालते हुए आरोपी ने अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया। इस पर नगर निगम की टीम ने भूमि के अभिलेख दिखाने के लिए कहा तो आरोपी ने जेई वीर प्रताप सिंह पटेल के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने फोन पर की थी अभद्रता
अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वीर सावरकर नगर में उक्त व्यक्ति के मकान की वजह से तीन दिन से काम रूका हुआ था। ठेकेदार जब काम करने पहुंचे थे तो उन्हें पुलिस का रौब दिखाकर काम को रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को भी ठेकेदार पहुंचे तो डायल 112 को मौके पर बुला लिया गया, इस पर ठेकेदार ने जेई से फोन पर बात की तो महिलाओं ने भी फोन पर अभद्रता की। इसके साथ ही पुलिस का रौब दिखाया था। इसके बाद ठेकेदार को काम रोकने के लिए कहकर जेई ने फोन पर बात कर रही महिला से भूमि के कागज निकालकर रखने को कहा। इस बात पर महिला ने पुलिस का रौब दिखाया और जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा प्रवर्तन... हटाया अतिक्रमण
जेई के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही नगर निगम के निर्माण विभाग से एक्सईएन और प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी को शांत किया और बुलडोजर से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान प्रवर्तन दल के साथ मौजूद नगर निगम की टीम ने पुलिस कर्मी को उसके मकान से बाहर न आने की चेतावनी दी, इसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जा सका। संवाद


--

- यूपी 112 के सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाकर शिकायत की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed