{"_id":"f5ca4a531cb80eb2d62cb7a630ec4806","slug":"protest-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ गेट पर ताला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ गेट पर ताला डाला
बरेली
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक आनर्स ट्रांसपोर्ट डंप डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले 50 से अधिक ट्रांसपोर्टर आरटीओ से मिलने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने गेट पर बैठकर ही नारेबाजी शुरू कर दी। यूनियन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने आरोप लगाया कि ओवरलोडिंग जारी है। हर माह वसूली हो रही है। जिन गाड़ियों से महीना नहीं मिलता, उनका चालान काट दिया जाता है। हर महीने दो हजार ओवरलोड गाड़ियां पास की जा रही हैं। संयोजक अमजद अली ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियाें से ही दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। आरटीओ के न मिलने पर एआरटीओ उमाशंकर व परेश ने समस्या सुनी। उन्होंने अगले सप्ताह से अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। इसमें ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों को शामिल करने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन में कासिफ मिर्जा, सलमान बेग, मशरूर अली, संदीप गुप्ता, अभिषेक, रिजवान, सुभाष राय, हसनैन अली, जतिन अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन