{"_id":"60b295c98ebc3edb171cf5a1","slug":"protest-by-hydel-engineers-bareilly-news-bly4480370193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पावर कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली के विरोध में शनिवार को बिजली अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार किया। अभियंताओं ने कहा कि चेयरमैन मनमानी पर उतारू हैं। कर्मचारियों की जायज मांगें तक नहीं सुनी जा रही हैं। इस दौरान अभियंताओं ने राजस्व वसूली का काम ठप रखा और कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इस दौरान अधिशासी अभियंता रंजीत चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में जहां लोग घरों में सुरक्षित बैठे हैं, वहीं पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर 24 घंटे काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उच्चाधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। पदाधिकारियों के तबादले कर दिए जाते हैं।
शाखा सचिव गौरव शर्मा ने कहा कि चेयरमैन कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जब तक वह कर्मचारियों के उत्पीड़न की हठधर्मी पर अड़े रहेंगे, तब तक आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। फाल्ट होने पर तत्काल उसे दूर कराया गया। एसडीओ सत्यार्थ गंगवार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को लेकर कहीं कोई परेशानी नहीं होने दी है और न ही भविष्य में होने दी जाएगी।