फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   protest

बहू के हाथ पैर बांधकर ससुर ने किया दुष्कर्म

Wed, 03 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
protest
बरेली। घर में अकेला पाकर ससुर ने बहू के हाथपैर बांधकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने पति से शिकायत की तो उसने मामला दबाकर सब कुछ भूल जाने का दबाव बनाया। विवाहिता ने मायके लौटकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर नगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी पांच साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। पति व अन्य से शिकायत करने पर वह मजाकिया स्वभाव के नाम पर उन्हें नजरंदाज कर दिया करते थे। आरोप लगाया कि 14 मार्च की शाम ससुर उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। पति से शिकायत की उन्होंने कुछ दिन के लिए मायके भेज दिया। कुछ दिन बाद पति ने घर बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों दूसरी जगह किराये पर रहने लगे। कुछ वक्त बाद सब कुछ भूलने को कहकर पति ने घर लौटने का दबाव बनाया। इसके बाद उसने अपने माता पिता को सारी घटना बताई और 29 जून को मायके लौटकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed