{"_id":"6920da4f2a4dfe16bd01e78e","slug":"protest-against-filing-of-report-against-advocate-jammed-near-collectorate-bareilly-news-c-4-vns1074-770821-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के विरोध में प्रदर्शन, कलक्ट्रेट के पास लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के विरोध में प्रदर्शन, कलक्ट्रेट के पास लगाया जाम
विज्ञापन
बरेली। अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकील हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकालने के साथ कलक्ट्रेट चौराहे पर जाम भी लगाया गया। इसके बाद वकील पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता डीआईजी अजय साहनी से मिले।
कचहरी परिसर में मंगलवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गजरौली निवासी अधिवक्ता शकील हुसैन का सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी आशीष सिंह से झगड़ा हो गया था। अधिवक्ता ने आशीष सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आशीष सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शकील हुसैन और तीन-चार अज्ञात वकीलों के खिलाफ भी बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। बार एसोसिएशन अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर विराेध में उतर आया।
शुक्रवार को बार अध्यक्ष ने जनरल हाउस की बैठक बुलाई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध-प्रदर्शन में अध्यक्ष और सचिव समेत हुलासी राम, मोहम्मद तैय्यब, जितेंद्र कुमार, नसीम सैफी, शिरीष मल्होत्रा, चमन आरा, प्रदीप यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद