{"_id":"5903a0ca4f1c1b0b71c0fe73","slug":"protection-of-elderly-couples-support-for-community-policing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपतियों की सुरक्षा को कम्युनिटी पुलिसिंग का सहारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपतियों की सुरक्षा को कम्युनिटी पुलिसिंग का सहारा
बरेली।
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे की कॉलोनियों में बुजुर्ग दंपतियों के साथ होने वाले अपराध के मद्देनजर अब कम्युनिटी पुलिसिंग का सहारा लिया जाएगा। डीआईजी आशुतोष कुमार ने डीजीपी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जोन के जिलों को निर्देश जारी किए हैं। अब एरिया के लोगों के सहयोग से बुजुर्ग दंपतियों की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार करेंगे। खासतौर उनकी, जहां सिर्फ बुजुर्ग दंपति रहते हैं। थाने का एक आरक्षी कॉलोनियों के लोगों के साथ मिलकर महीने में एक बार बुजुर्ग दंपति से मुलाकात करेंगे। थाने में एक रजिस्टर भी बनेगा, जिसमें बुजुर्ग दंपति के साथ होने वाले अपराध दर्ज किए जाएंगे। थाना स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक बुजुर्ग दंपति के साथ होने वाले अपराध की समीक्षा करेंगे। बदमाशों के हमले के वक्त बुजुर्ग दंपति को क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। घरों के नौकरों का सत्यापन भी करवाया जाएगा।
बुजुर्ग दंपति के खिलाफ चर्चित अपराध
- दुर्गानगर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट
- गार्डन सिटी में बुजुर्ग दंपति की हत्या और लूटपाट
- परसाखेड़ा में बुजुर्ग दंपति सहित नौकरानी की हत्या