फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protected animals slaughtered in Bithri, saint warns to leave food and water

Bareilly News: बिथरी में संरक्षित पशु काटे, संत ने अन्न-जल छोड़ने की दी चेतावनी

Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Protected animals slaughtered in Bithri, saint warns to leave food and water
बिथरी चैनपुर। गांव दलपतपुर के खेतों में संरक्षित पशुओं का कटान कर तस्कर अवशेष छोड़कर फरार हो गए। सुबह खजुरिया मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ मौके पर पहुंचे और खेत में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सीओ के समझाने पर योगी ने रिपोर्ट कराई। साथ ही, चेतावनी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह अन्न-जल त्याग देंगे।
संरक्षित पशुओं के कटान की सूचना पर हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी भी आ गए। ग्रामीणों के संग उन्होंने नारेबाजी व हंगामा किया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से तीखी तकरीर हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ हाईवे के सामने क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशुओं का कटान और उस पर ठोस कार्रवाई न होने की बात कही।
पुलिस ने अवशेष को मिट्टी में दबाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने रोक दिया। योगी सरोज नाथ मौके पर एसएसपी को बुलवाने पर अड़ गए।
बाद में सीओ नितिन कुमार के समझाने और जल्द ही तस्करों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद वह धरने से उठे। इसके बाद पुलिस ने अवशेष को दफन करा दिया। सीओ ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed