फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal to install 200 lights each in the wards... Prasad distributed 5 each

Bareilly News: वार्डों में दो-दो सौ लाइटें लगाने का प्रस्ताव... पांच-पांच का बांट दिया प्रसाद

Mon, 25 Nov 2024 08:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Proposal to install 200 lights each in the wards... Prasad distributed 5 each
- कोहरे के सीजन में अंधेरे में खतरनाक साबित हो सकते हैं सड़क के गड्ढे
विज्ञापन

बरेली। शहर के सभी वार्डाें में दो-दो सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। नगर निगम की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बाद भी काम अटका हुआ है। प्रकाश विभाग ने पांच-पांच लाइटों का प्रसाद बांट दिया है। नई लाइटें लगाना तो दूर, पुरानी खराब पड़ी लाइटों को ठीक भी नहीं कराया जा रहा है। अब ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। अंधेरे में सड़क के गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं।

प्रत्येक वार्ड में दो-दो सौ लाइटें लगने के प्रस्ताव के साथ बोर्ड की बैठक में तय हुआ था कि दिवाली से पहले कम से कम 50-50 लाइटें लगा दी जाएंगी। काम नहीं होने पर पार्षदों ने महापौर से शिकायत की तो प्रकाश विभाग ने हर वार्ड में पांच-पांच लाइटें लगा दीं। इसके बाद खामोशी अख्तियार कर ली। पुरानी लाइटों की मरम्मत के सवाल पर प्रकाश विभाग का रटा-रटाया जवाब आता है कि उनके पास इंजीनियर नहीं हैं। लाइटें बाहर से आईं हैं, वहीं पर जाकर ठीक होंगी। इसके बाद लाइटें जमा हो जाती हैं, फिर लौटकर नहीं आतीं। वार्डों में लगीं सोलर लाइटें भी मंद पड़ गई हैं। उनको भी नहीं सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन


महापौर की भी नहीं सुनता प्रकाश विभाग
वार्ड 78 के पार्षद सलीम अहमद ने कहा कि निगम का प्रकाश विभाग महापौर और अधिकारियों की भी नहीं सुनता। प्रस्ताव पास होने के बाद यह हाल है तो आगे न जाने क्या होगा? वार्ड एक की पार्षद संतोष कश्यप ने कहा कि कोहरे के सीजन में लाइटें लगना जरूरी है। वार्ड छह के पार्षद छंगामल मौर्य ने कहा कि ठंड में लाइटों की काफी जरूरत है। निगम को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। वार्ड 78 की पार्षद जैनब परवीन ने कहा कि लाइटों के नाम पर कहीं भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा। इसको महापौर दिखवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रकाश विभाग को लाइटें लगाने के लिए कहा गया है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पांच-पांच लाइटें लग चुकी हैं। समय रहते बची हुई लाइटें भी लगवा दी जाएंगी। - उमेश गातम, महापौर
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed