फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal sent for regular operation of Ramnagar-Agra Fort Express

Bareilly News: रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन का भेजा प्रस्ताव

Sun, 17 Sep 2023 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for regular operation of Ramnagar-Agra Fort Express
बरेली। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन व टनकपुर-मथुरा के बीच नई ट्रेन के संचालन की उम्मीद जगी है। इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। कोरोना काल में दोनों ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। इसके बाद टनकपुर-मथुरा के बीच ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका, जबकि रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी वर्ष जून में जीएम के साथ हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन का सुझाव दिया था। हाल ही में रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी डीआरएम रेखा यादव के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया था। दरअसल, काशीपुर-कासगंज, लालकुआं-कासगंज, बरेली सिटी-कासगंज के बीच नियमित ट्रेनें हैं पर आगरा, मथुरा, टनकपुर के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

15055/15056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस अप-डाउन सप्ताह में तीन दिन ही चलती हैं। 22975/22976 बांद्रा-रामनगर सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को, 09005/09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट सोमवार और शनिवार को, 14319/14320 बरेली-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार और बुधवार को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed