फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal for development works worth Rs 6.50 crore passed

Bareilly News: 6.50 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास

Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Proposal for development works worth Rs 6.50 crore passed
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई, वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया
विज्ञापन

शीशगढ़। मंगलवार को नगर पंचायत चेयरमैन नीलोफर की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से कस्बे में छह करोड़ 50 लाख के विकास कार्य सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में चेयरमैन के द्वारा अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक का आय-व्यय का बैयारा रखा गया।
चेयरमैन नीलोफर ने 2024-25 का अनुमानित वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया। इसमें निकाय द्वारा 10.14 का व्यय दर्शाए जाने पर प्रस्तावों को पारित कर दिया गया।

इन विकास कार्यों पर चर्चा
प्रस्ताव में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से नगर में सीसी रोड, नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कार्यालय भवन निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण कार्य, बरात घर का निर्माण, ओपन जिम का निर्माण, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स आदि के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसी के साथ नगर पंचायत द्वारा स्थापित आठ मुख्य चौराहों पर सीसी कैमरों का लोकार्पण व नए कार्यालय भवन का उद्घाटन भी चेयरमैन नीलोफर के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन ईओ दुर्गेश कुमार ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन पति हाजी गुड्डू, इकरार हुसैन, मो. आशिफ, तंजील अहमद, कमर अली, हाजी आबाद हुसैन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed