फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property will be expensive in new colonies and posh areas, list released

Bareilly News: नई कॉलोनियों और पॉश इलाकों में प्रॉपर्टी होगी महंगी, सूची जारी

Fri, 19 Jul 2024 06:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Property will be expensive in new colonies and posh areas, list released
बरेली। एक अगस्त से प्रस्तावित सर्किल दरों में नई बस रहीं कॉलोनियों और शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में घर, जमीन, दुकान खरीदना महंगा हो सकता है। यहां दस फीसदी सर्किल दर बढ़ाना प्रस्तावित है। बीडीए सीमा में शामिल इलाके जहां सर्वाधिक बैनामे हुए वहां भी दरें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

उपनिबंधक सदर द्वितीय की ओर से जारी सूची में नगरीय क्षेत्रों की संख्या 169 है। वहीं, राजस्व ग्राम की संख्या 161 है। इनमें 50-50 नगरीय, राजस्व ग्राम चुने गए हैं। जहां सर्वाधिक बैनामे हुए। वहीं, उप निबंधक सदर प्रथम के तहत नगरीय सीमा में 80 वार्ड हैं। इसमें से 50 मोहल्ले और कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इनमें ज्यादातर पॉश और नई बस रही कॉलोनियां हैं। ऐसे ही 50 राजस्व ग्रामों में भी दरें बढ़ सकती हैं। यह इलाके भी शहरी सीमा से सटे हैं। जहां शहर का विस्तार हो रहा है। भविष्य में ये क्षेत्र नगर निगम सीमा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक सर्किल रेट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं। सर्वाधिक बैनामे वाले क्षेत्रों की सूची क्रमवार निकाली गई। उनमें 50-50 क्षेत्रों का चयन किया गया। जहां बैनामों के सापेक्ष पांच से दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट, प्रस्तावित रिंग रोड के ज्यादातर गांव
उपनिबंधक सदर प्रथम, द्वितीय की सूची पर गौर करें तो एयरपोर्ट, बदायूं रोड से गुजर रही प्रस्तावित रिंग रोड के आसपास के इलाकों, गांवों में सर्वाधिक बैनामे बीते वित्तीय वर्ष हुए। लिहाजा, यहां दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुड़िया अहमद नगर समेत अन्य राजस्व गांवों में दरें बढ़ना प्रस्तावित हैं। शहरी क्षेत्र के पॉश इलाकों में सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, पवन विहार, राधेश्याम इंक्लेव, रामगंगा नगर आवासीय योजना, सनराइज इंक्लेव, सिल्वर एस्टेट, महानगर व अन्य इलाके शामिल हैं। ब्यूरो

कहां-कितना प्रस्तावित हैं सर्किल रेट
इलाका/ग्राम वर्तमान प्रस्तावित
साउथ सिटी 13,500 16,000
कैंफर इस्टेट 12,000 13,000
ग्रेटर आकाश 17,500 19,000
विक्रमादित्य पुरी 20,000 22,000
सुभाष नगर 13,500 15,500
अंबिका आवास 17,500 19,000
न्यू शक्ति नगर 17,500 19,000
नॉर्थ सिटी 22,500 24,500
शास्त्री नगर 17,000 18,500
राजेंद्र नगर 37,000 40,500
रेजीडेंसी गार्डन 31,000 34,000
महानगर 40,000 43,000
शिवशक्ति स्टेट 28,000 31,000
सिटी हार्ट कॉलोनी 32,000 35,000
वीर सावरकर नगर 15,000 18,500
प्रियदर्शिनी नगर 36,000 39,500
टीबरीनाथ कॉलाेनी 34,000 37,000
डीडीपुरम 60,000 68,000
जनकपुरी 35,000 38,000
कटरा मानराय 33,000 36,000
गली नबाबन 33,000 36,000
गुलमोहर पार्क 35,000 38,000
सिविल लाइंस 50,000 55,000
मेगा मेंशन 17,000 19,000
ग्रेटर, गोल्डन ग्रीन पार्क 29,000 32,000
ग्रीन पार्क 30,000 33,000
खुशबू, फईक इंक्लेव 18,500 20,500
मकरंदपुर सरकार 51,000 54,000
भटनागर कॉलोनी 50,000 54,000
पवन विहार 27,000 30,000
मॉडल टाउन 48,000 52,000
महानगर 40,000 43,000
रामवाटिका 36,000 39,500
रामपुर गार्डन 54,000 59,000
हरुनगला 17,000 19,000
नोट : प्रस्तावित सर्किल दरें नौ मीटर चौड़ी सड़कों पर हैं। छह मीटर चौड़ी सड़कों की दरें अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed