{"_id":"685f0a279cb5955f98067649","slug":"property-sold-as-fake-owner-bareilly-news-c-4-bly1015-670511-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी मालिक बनकर बेच दी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी मालिक बनकर बेच दी संपत्ति
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में फर्जी मालिक बनकर महिला की जमीन बेच दी गई। महिला ने 11 लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता शगुफ्ता ने पुलिस को बताया कि 96 वर्ग मीटर जमीन का उनके नाम दानपत्र किया गया था। वह गुरुग्राम में रहती हैं, इसलिए देखभाल की जिम्मेदारी तस्लीम परवेज, तबस्सुम नदीम, मोहसिन तनवीर, आरफा, सुहाना मखमूर, शफकत आरा, नईमा बेगम, अरहम उमर, सानिया परवेज, सरजील उमर और आदिल जावेद को दे रखी थी। इसका फायदा उठाकर तस्लीम परवेज, तबस्सुम, आरफा बेगम और नईमा बेगम ने फर्जी मालिक बनकर 12 लाख रुपये में जमीन बेच दी।
तहसीन की मौत के बाद उनके वारिसान आरफा, सानिया, आदिल और सरजील ने संपत्ति का दानपत्र तसलीम के हक में किया था। जबकि संपत्ति को पहले ही शगुफ्ता को दान की गई थी। शगुफ्ता ने इस संबंध में बात की तो पिटाई कर धमकी दी गई। अरहम उमर ने उनकी सोने की चेन छीन ली। शगुफ्ता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। ब्यूरो