फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Properties of 3,500 taxpayers with outstanding dues of more than Rs 1 lakh will be attached.

Bareilly News: एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले 3,500 करदाताओं की संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 26 Nov 2024 08:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Properties of 3,500 taxpayers with outstanding dues of more than Rs 1 lakh will be attached.
बरेली। एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले 3,500 करदाताओं की संपत्ति कुर्क की जाएगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पहले उनके बैंक खातों को सीज किया जाएगा, फिर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

करदाताओं पर नगर निगम का नगर निगम का कुल बकाया करीब 400 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2023-24 तक) है। मार्च 2025 तक 129 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर 19 नवंबर को मंंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया वाले करदाताओं की सूची तैयार कर उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी कर जमा नहीं करने पर नगर निगम उनकी संपत्ति कुर्क करेगा। वार्ड वार शिविर लगाकर वसूली की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
एक लाख से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बाद भी कर जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। - प्रदीप कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed