फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Promotion of 21 teachers in working council meeting

रुहेलखंड विविः कार्य परिषद की बैठक में 21 शिक्षकों का प्रमोशन

Tue, 04 Feb 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Promotion of 21 teachers in working council meeting
teacher - फोटो : अमर उजाला
बरेली। सोमवार को विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के करीब 21 शिक्षकों के प्रमोशन के लिफाफे खोले गए। इस दौरान इन टीचरों का प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और रीडर पदों पर प्रमोशन किया गया। बैठक में कुलपति के एक प्रतिनिधि का भी चुनाव किया जाना था। बैठक में सभी सदस्यों ने कुलपति को ही इसके लिए नामित कर दिया। बैठक के इस निर्णय के बाद अब कुलपति जिसे चाहेंगे उसे नामित कर राज्यपाल को भेज देंगे।
विज्ञापन

बैठक मेें डॉ. सुमित्रा कुकरेती, डॉ. रज्जन कुमार, डॉ. केके माहेश्वरी, डॉ. शोभना सिंह, डॉ. एसएस बेदी, डॉ. विनय ऋषिवाल, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सलीम खान, डॉ. आशा चौबे, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. मनीष राय को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. रीना पंथ, डॉ. राकेश मौर्या, डॉ. आशीष जैन, डॉ. प्रमिंद्र कुमार को एसो. प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं डॉ. एके सिंह व डॉ. अनीता त्यागी को रीडर के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति अनिल शुक्ला के प्रतिनिधि का भी चयन किया जाना था। दरअसल, वर्तमान कुलपति डॉ. अनिल शुक्ला तीन महीने बाद रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में शासन के निर्देशानुसार कार्य परिषद की बैठक बुलाकर किसी एक व्यक्ति को कुलपति पद के लिए नामित करना होता है। इस नाम को बाद में कुलपति स्वयं राज्यपाल को भेजते हैं। पर बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से कुलपति का प्रतिनिधि कुलपति को ही चुन लिया। अब कुलपति जिसे चाहें उसे नामित कर राज्यपाल को उसका नाम भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed