फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Procurement centers of those who do not pay sugarcane price on time will be allotted to other mills

Bareilly News: गन्ना मूल्य समय से अदा न करने वालों के खरीद केंद्र दूसरी मिलों को होंगे आवंटित

Wed, 14 Aug 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Procurement centers of those who do not pay sugarcane price on time will be allotted to other mills
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को चित्र भेंट करते चौ आराम सिंह व परिवार के अन्य सदस्य।
बहेड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का मंगलवार को गांव मिर्जापुर औरंगाबाद में आगमन हुआ, जहां उनका लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने केंद्र की तमाम योजनाओं के बारे में बताया। किसानों ने केसर चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान समय से अदा न करने की शिकायत की। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों का भुगतान समय से अदा न करने वालों के खरीद केंद्र दूसरी मिलों को आवंटित होंगे। साथ ही मामले में गन्ना मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील के गांव मिर्जापुर औरंगाबाद में भाजपा नेता चौधरी आराम सिंह के फार्म हाऊस पर मंत्री बनने के बाद प्रथम बार पहुंचे। चौ. आराम सिंह, उनके पुत्र अरुण चौधरी, भाई चौधरी आजाद सिंह, प्रेमवीर सिंह व धर्मवीर सिंह ने उनका सम्मान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आईटी व इलेक्ट्राॅनिक्स के क्षेत्र में रोजगार परक कई योजनाएं हैं, जिसका क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। जनसभा का संचालन दीप चंद्र पांडे एडवोकेट ने किया। इस दौरान क्षेत्रिय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, सरदार निरंजन सिंह, पूर्व विधायक हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इन मांगों को भी रखा
गन्ना समिति के निवर्तमान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने केसर चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान चुकता न किए जाने की शिकायत की। ग्रामीण राहुल गुप्ता ने काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का बहेड़ी स्टेशन पर स्टॉपेज किये जाने और लालकुंआ से बहेड़ी होते हुए नई दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा बहेड़ी की खस्ताहाल सड़कों को भी ठीक कराने का आश्वासन मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed