Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   procession taken out on the birth anniversary of Lord Mahavir in Bareilly

Bareilly News: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर निकली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Thu, 10 Apr 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 04:47 PM IST
सार

बरेली में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जैन मंदिर बिहारीपुर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से गुजरी। लोगों ने फूलों से स्वागत किया। 

विज्ञापन
procession taken out on the birth anniversary of Lord Mahavir in Bareilly
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के दोनों ही जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांति धारा स्वर्ण कलशों से किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने झंडी दिखा कर की। 

विज्ञापन


जैन मंदिर बिहारीपुर से शुरू हुई शोभायात्रा इस्लामियां मार्केट,अनाथालय रोड़, पटेल चौक, जैन मन्दिर रामपुर बाग पहुंची, जहां पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक जयकारों के बीच किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा बरेली कॉलेज, नगर निगम मार्केट, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस जैन मंदिर बिहारीपुर पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन


जगह-जगह भक्तों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। केसरिया, पीले और रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु ढोल–नगाड़ों की थाप पर महावीर झूले पालना, तुमसे लागी लगन, महावीर तुम्हारे द्वारे पर आदि भजनों पर झूमे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दुनिया को बचा सकता है अहिंसा का सिद्धांत 
संस्था के अध्यक्ष वीके जैन ने कहा कि भगवान महावीर के युग में हिंसा थी पर हिंसा के उतने साधन नहीं थे। आज मनुष्य ने धरती को 17 बार नष्ट करने की सामग्री तक तैयार कर ली है, भगवान महावीर का दिया अहिंसा का सिद्धांत जो सभी प्राणियों को अपने समान देखने, आत्मा मानने, जीने देने की ओर प्रेरित करता है, धरती को बचा सकता है। 

मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने कहा कि पूरे विश्व में जिस सहअस्तित्व को भूल एक देश दूसरे देश के प्रति हिंसा कर रहे हैं, उन्हें हजारों वर्षों पूर्व दिए भगवान महावीर स्वामी के दिव्य संदेश को सुनना चाहिए, जिससे उनके बीच वैचारिक सहिष्णुता, सहने की क्षमता विकसित हो सके। बड़ी संख्या में  जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed