फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Procession taken out in memory of Imam Hussain

Bareilly News: इमाम हुसैन की याद में निकाला जुलूस-ए-अलम

Tue, 03 Sep 2024 07:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in memory of Imam Hussain
- मजलिस और दहकती आग पर मातम कर दिया पुरसा
विज्ञापन

बरेली। अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी बरेली की ओर से 25 सफर को कर्बला में नबी-ए-करीम पैगंबर-ए- अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के नवासे इमाम हुसैन व दीगर शहीदान-ए कर्बला की शहादत को याद किया गया। शोक प्रकट करने के लिए मजालिस, जुलूस-ए-अलम व आग पर मातम किया गया।
बाजार संदल खां स्थित कदीमी इमामबाड़ा बैरिस्टर साहब में शाम को पहली मजलिस को मौलाना नाज हैदर नकवी ने संबोधित किया। मजलिस के बाद यहां से जुलूस-ए-अलम मुबारक बरामद किया गया। बाहर से आई अंजुमन, अंजुमन सरकार-ए-अबुतालिब ननौता सादात सहारनपुर, अंजुमन शाब्बीरिया पिहानी, अंजुमन पंजेतनी सिरसी तथा अंजुमन पंजेतनी सेंथल ने नौहा ख़्वानी व सीनाज़नी करके शहजादी-ए-कौनैन जनाब-ए-फातिमा जहरा को उनके फरजंदों का पुरसा पेश किया।
विज्ञापन

जुलूस अपने परंपरागत कदीमी रास्तों से होता हुआ दीवानखाना इमाम बाड़ा पहुंचा। यहां प्रमुख अंजुमनों की नौहाख्वानी के बाद अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी के नौजवान व बच्चों ने जंजीर व कमा का मातम किया। काला इमामबाड़ा में अंजुमन शाब्बीरिया पिहानी के नौजवानों ने दहकती हुई आग पर चलकर मातम किया। कार्यक्रम का संचालन कलीम हैदर नकवी कैफी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शबाब हैदर नकवी, सईद रिजवी, नायब हैदर, कल्बे हुसैन फरीद, आसिफ जैदी, जहीर अब्बास, अधिवक्ता समर रिजवी, रजा रिजवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed