{"_id":"66ecb3ac05e89a5b670136b9","slug":"procession-being-taken-out-through-new-route-stopped-ruckus-bareilly-news-c-4-bly1015-485210-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए रास्ते से निकाले जा रहे जुलूस को स्थानीय लोगों ने रोका... हंगामा, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए रास्ते से निकाले जा रहे जुलूस को स्थानीय लोगों ने रोका... हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
Fri, 20 Sep 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:58 AM IST
सार
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी में बृहस्पतिवार रात को नए रास्ते से जुलूस निकालने जाने पर हंगामा हो गया। दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी स्थित हजरत मगरूर आलम जाफरी की दरगाह के उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीन के जुलूस को नए रास्ते पर जाने से रोक दिया गया। विरोध पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद पुराने रास्ते से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात गोविंदापुर गांव से इज्जतनगर थाना क्षेत्र गांव परतापुर चौधरी स्थित मगरूर आलम जाफरी की दरगाह पर जुलूस जा रहा था। पिकअप गाड़ी पर डीजे के साथ कई जायरीन वहां चादर चढ़ाने जा रहे थे। ये लोग गोविंदापुर गांव के कच्चे रास्ते से न जाकर पड़ोसी गांव सुनरासी के पुल से होकर निकले तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि वह किसी भी हालत में नई परंपरा नहीं डालने देंगे। इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पहुंच गई। इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जुलूस को वापस कर पुराने रास्ते से निकलवाया।
विज्ञापन