{"_id":"6a00d0fc03fd6bd94108059f","slug":"problems-loom-large-in-posh-colonies-bareilly-news-c-4-bly1053-881422-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पॉश कॉलोनियों में समस्याओं का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पॉश कॉलोनियों में समस्याओं का डेरा
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, जनकपुरी जैसी वीवीआईपी कॉलोनियों में समस्याओं का डेरा है। यहां के 40 हजार बाशिंदे (करीब आठ हजार आवास) सड़क के गड्ढों और जलभराव से परेशान है। न तो नगर निगम इनकी सुध ले रहा है, न ही आवास विकास परिषद के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं।
अमर उजाला की टीम ने रविवार को पड़ताल की तो पता चला कि राजेंद्रनगर वार्ड के बी-फाइव लाइन में अमृत योजना के तहत जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इंद्रानगर, विवेक विहार, पटेल नगर, जनकपुरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में इस काम को कराए आठ माह बीत गए, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। हवा चलने पर यहां धूल का गुबार उठता है। पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद सभी घरों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। यहां जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में जलभराव होता है। इसका आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। राजेंद्रनगर के पार्क में काफी झाड़ियां उग आई हैं। उसकी सफाई नहीं कराई जा रही है, जबकि सांप आदि विषैले जीव विचरण करते रहते हैं।
जनकपुरी वार्ड की विभिन्न सड़कों पर कूड़े के ढेर मिले। यहां भी पार्क की स्थिति बदतर है। बेंच टूटी हैं और जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। दुर्गा शक्ति मंदिर के पास एक दिन पहले पाइप लाइन फट जाने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
नागरिक बोले- घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर जल निगम पानी के कनेक्शन देने का दावा तो कर रहा है, लेकिन कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। - आशीष गुप्ता, बी-फाइव राजेंद्रनगर
मेरे घर के सामने पार्क में ट्यूबवेल की बोरिंग हो रही है। टंकी से सुबह-शाम ही पानी आ रहा है। बोरिंग हो जाने से 24 धंटे जलापूर्ति की जाएगी। - गिरिराज कपूर, राजेंद्रनगर
दुर्गा शक्ति मंदिर के अंदर पाइप लाइन फट गई है। इससे सड़क पर पानी बह रहा है। दो दिन पहले शिकायत की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। - रोहित कुमार श्रीवास्तव, जनकपुरी
मेरे वार्ड में पार्क बदहाल है। यहां पांच माह से कूड़ा नहीं उठ रहा है। यहां पर कूड़ा गाड़ी आती ही नहीं है। बड़ी-बड़ी झाडि़यां उग आई हैं। - नितिन शर्मा, जनकपुरी
सभासद बोलीं- दिया है प्रस्ताव
वार्ड की कुछ सड़कें 15 साल से नहीं बनी हैं। इसका प्रस्ताव दिया गया है। जल निकासी की समस्या है, जिसके लिए सीएम ग्रिड योजना में प्रस्ताव दिया गया है। - शशि सक्सेना, पार्षद, राजेंद्रनगर
सफाई की समस्या का समाधान किया गया है। तीन-चार गलियां टूटी हैं। सीवर लाइन से पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। - पुष्पेंद्र माहेश्वरी, पार्षद, सिविल लाइंस
वर्जन
आवास विकास कॉलोनियों को बसाने के बाद उसके विकास के लिए नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया है। बजट मिलने पर पार्षदों व मंडलायुक्त के प्रस्ताव पर विकास कार्य कराए जाते हैं। - राजेंद्रनाथ राम, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
जिन वार्डों में सड़कें टूटी हैं और जल निकासी की समस्या है, उन क्षेत्रों के पार्षदों से प्रस्ताव मांगा गया है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त