{"_id":"67105db68b4e8ff8210214bb","slug":"private-shopkeepers-selling-fertilizers-arbitrarily-agriculture-department-gave-notice-bareilly-news-c-4-bly1015-503181-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनमाने ढंग से खाद बेच रहे निजी दुकानदार, कृषि विभाग ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनमाने ढंग से खाद बेच रहे निजी दुकानदार, कृषि विभाग ने दिया नोटिस
विज्ञापन
बरेली। जिले में निजी दुकानदार मनमाने ढंग से खाद बेच रहे हैं। अधिकतर दुकानों पर पॉश मशीन तक उपलब्ध नहीं है। ज्यादातर विक्रेताओं ने डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया। स्टॉक रजिस्टर भी मौजूद नहीं है। कृषि विभाग की ओर से इन विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है। पांच दिनों में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निजी दुकानों के लिए जांच के लिए कृषि विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अव्यवस्थाओं का खुलासा हुआ। फतेहगंज पूर्वी की तीन निजी दुकानों पर न तो डिस्प्ले बोर्ड लगा मिला और न ही उनके यहां स्टॉक रजिस्टर मौजूद था। दो दुकानों पर पॉश मशीन भी मौजूद नहीं थी। इसी तरह की अव्यवस्थाएं अन्य जगह मिलीं। नवाबगंज इलाके में भी कई दुकानों पर पॉश मशीन नहीं मिली है।
-- -- -- -
निजी दुकानदारों को बताया जा रहा है कि वह पॉश मशीन से ही खाद की बिक्री करें। दुकान पर स्टॉक व सेल रजिस्टर होना चाहिए। अधिक दाम न वसूलने और खाद के साथ कोई भी सामान खरीदने का दबाव न बनाने की चेतावनी दी गई है। - ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
संवाद