{"_id":"67c4c85f4733d578060efdc6","slug":"private-finance-company-accused-of-cheating-three-lakhs-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103834-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निजी फाइनेंस कंपनी पर तीन लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निजी फाइनेंस कंपनी पर तीन लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन
बहेड़ी। एक निजी फाइनेंस कंपनी पर स्कूल प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बहेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव छितौनिया निवासी रोहन सिंह गांव में ही मूलचंद मौर्य मैमोरियल विद्या मंदिर के प्रबंधक हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व आठ फरवरी को वरथाना फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच लाख का लोन लिया था। कंपनी से लोन लेते समय कोई दस्तावेज नहीं मिले और न ही कुल भुगतान की राशि स्पष्ट हो पाई थी। केवल हर माह 15,374 रुपये ईएमआई जमा करने की बात बताई गई।
10 किस्तें जमा करने के बाद, जब उन्होंने लोन से संबंधित दस्तावेज आदि मांगे, तो कंपनी ने स्पष्ट जवाब देने से इन्कार कर दिया। जानकारी न मिलने पर पीड़ित ने आगे की किश्तें जमा करने से मना कर दिया। इसके बाद पिछले वर्ष सात मई को अभिषेक कुमार सिंह, लक्की शर्मा, विजय शर्मा और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के घर पहुंचे। खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए लोन समाप्त करने के लिए तीन लाख ले लिए, लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने पैसे मिलने से इन्कार कर दिया। बाकी रकम जमा करने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में धोखाधड़ी की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर पीड़ित कोर्ट पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। संवाद