{"_id":"6a6663b6c9604e3d50087136","slug":"private-candidates-will-be-able-to-apply-until-august-5-bareilly-news-c-4-bly1015-932990-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे व्यक्तिगत परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे व्यक्तिगत परीक्षार्थी
Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र भरने और शुल्क जमा करने से संबंधित समय सारिणी जारी कर दी है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र और परीक्षा शुल्क प्राप्त कर अग्रसारित करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
अग्रसारण केंद्र के प्रधान की ओर से चालान के माध्यम से कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त रखी गई है। कोषागार में जमा शुल्क की जानकारी और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यदि विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा तक शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं, तो उनके पास 10 अगस्त के बाद 100 रुपये प्रति परीक्षार्थी के विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करने का अवसर रहेगा। 16 अगस्त तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। इसकी सूचना व विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त मध्यरात्रि तक रखी गई है।
विज्ञापन
अपलोड किए गए विवरणों की जांच के लिए 21 से 31 अगस्त तक की अवधि तय की गई है। संस्था के प्रधान छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, जेंडर आदि का मिलान विद्यालय अभिलेखों से करेंगे। यदि जांच के बाद विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें संशोधन के लिए एक से 10 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। इस संशोधन अवधि में किसी भी नए छात्र का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंत में, फोटोयुक्त नामावली और संबंधित दस्तावेजों की प्रति 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल शुल्क 706 रुपये (जिसमें परीक्षा शुल्क, अग्रसारण शुल्क आदि शामिल हैं) निर्धारित है, जबकि क्रेडिट सिस्टम और अतिरिक्त विषय के लिए शुल्क क्रमशः 306 रुपये और 206 रुपये रखा गया है।
इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत परीक्षा का कुल शुल्क 806 रुपये तथा अतिरिक्त विषय का शुल्क 206 रुपये तय किया गया है। ऑनलाइन विवरण दर्ज करते समय किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य ही उत्तरदायी होंगे।