फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private bus rammed into tea stall in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में चाय के खोखे में घुसी निजी बस, हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Jul 2021 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jul 2021 12:05 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शाहजहांपुर की ओर आ रही एक निजी बस दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर चाय के खोखे में घुस गई। 
 

विज्ञापन
Private bus rammed into tea stall in Shahjahanpur
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में  दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शाहजहांपुर की ओर आ रही एक निजी बस दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर चाय के खोखे में घुस गई। 
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे हुआ। खोखे में चाय पी रहे तीन लोगों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में से एक की पहचान हरदोई जिले के शाहाबाद के रहने वाले एतहार (40) के रूप में हुई है। चार घायलों में एक बस में सवार यात्री और एक बस का हेल्पर है। बाकियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed