फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prisoner troubled by torture in Bareill Central Jail two swallowed blade referred to Meerut

Bareilly News: सेंट्रल जेल टू में प्रताड़ना से परेशान बंदी ने निगला ब्लेड, हालत गंभीर में मेरठ रेफर

Sat, 09 Aug 2025 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 12:11 AM IST
सार

बरेली की सेंट्रल जेल टू में शुक्रवार को एक बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने ब्लेड निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Prisoner troubled by torture in Bareill Central Jail two swallowed blade referred to Meerut
बंदी सिकंदर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सेंट्रल जेल टू में प्रताड़ना से परेशान एक बंदी ने ब्लेड निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। उसने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


आंवला थाने के मोहल्ला बजरिया निवासी सिकंदर बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गौंटिया में किराये के मकान में रहता था। दो माह पहले पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सिकंदर का छोटा भाई सूरज पहले से जेल में बंद था। दोनों भाइयों के बैरक अलग-अलग थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि सिकंदर कई दिन से गुहार लगा रहा था कि उसे व उसके भाई को एक ही बैरक में कर दिया जाए। नियमों का हवाला देकर उसकी मांग को ठुकरा दिया गया।
विज्ञापन


इस कारण उसने भाई के बैरक में शिफ्ट होने के लिए यह ड्रामा किया है। इधर, सिकंदर का आरोप है कि जेल में उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर शुक्रवार की रात उसने ब्लेड निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल, जेल में कैसे पहुंचा ब्लेड
ताजा मामले के बाद जेल की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि हाई सिक्योरिटी जेल परिसर में ब्लेड कैसे पहुंच गया। ऐसे में तो बंदी और कैदी जेल में किसी पर भी हमला कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी जेल में पूर्वांचल के माफिया अतीक का भाई अशरफ भी बंद रहा था। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश सेंट्रल जेल में ही रची गई थी। खुलासा होने पर जेल प्रशासन के कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed