फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prisoner escaping life sentence by escaping from Central jail wall

सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार

Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escaping life sentence by escaping from Central jail wall
फरार कैदी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बिजनौर का नरपाल दुष्कर्म और हत्या के मामले में काट रहा था सजा
विज्ञापन

रात दो से सुबह छह बजे के बीच किसी समय घने कोहरे में भागा
वरिष्ठ अधीक्षक ने चीफ वार्डर, हेड वार्डर और बंदी रक्षक किए सस्पेंड

बरेली। सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी सरिया के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बैरियर लगाकर पूरे शहर में चेकिंग कराई गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में जेल प्रशासन ने चीफ वार्डर, हेड वार्डर और बंदी रक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
बिजनौर में कीरतपुर थाने के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू को छह सितंबर, 2010 को दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसके बाद 28 अप्रैल, 2012 को उसे बिजनौर जिला जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था। वह जेल में नंबरदार था, लिहाजा उसे सभी बैरकों और परिसर में आने-जाने की छूट थी। रविवार रात दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे के बीच किसी समय घने कोहरे में सरिया के सहारे वह दीवार फांदकर फरार हो गया। जेल प्रशासन को सोमवार सुबह छह बजे गणना के दौरान उसके भागने की जानकारी मिली। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने डिप्टी जेलर, सभी बंदी रक्षक और जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाकर पूरे जेल में उसकी तलाश कराई। इसके बाद मामले की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को दी। जिले में बैरियर लगाकर चेकिंग कराई गई। वाहनों की भी तलाशी ली गई लेकिन नरपाल का कोई पता नहीं चला। थाना इज्जतनगर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरएन पांडेय की ओर नरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया का अंकड़ी बनाकर फांदी दीवार

पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। परिसर में काफी निर्माण सामग्री पड़ी है, लेकिन जेल की 20 फुट ऊंची दीवार पर चढ़ना संभव नहीं था। चूंकि नंबरदार होने के चलते नरपाल को हर जगह आने-जाने की छूट थी सो उसने सरिया में एक गोल फंदा और ऊपर अंकड़ी बनाकर दीवार में फंसा दी। इसी के सहारे कोहरे का फायदा उठाकर वह दीवार पर चढ़कर दूसरी ओर फांदकर भाग निकला। हालांकि इस कार्य में उसे समय भी लगा होगा लेकिन कोहरे के चलते उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

कैदी की तलाश में उसके घर भी पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी पर एडीजी अविनाश चंद्र ने पूरे जोन में अलर्ट कर दिया। एसएसपी ने बिजनौर पुलिस से संपर्क कर उसके घर भी एक टीम भिजवाई लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय पुलिस को उसके घर पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही रिश्तेदारियों में भी उसे तलाशा जा रहा है।

सीसीटीवी से हो रही मददगारों की तलाश

सेंट्रल जेल प्रशासन का मानना है कि सरिया के सहारे अकेले 20 फुट ऊंची दीवार फांदकर भागना संभव नहीं है। इसमें कुछ अन्य कैदियों ने भी उसकी मदद की होगी। इसकी जानकारी के लिए जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसके साथ रहने वाले अन्य कैदियों से भी पूछताछ की गई है।

जेलकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू, तीन सस्पेंड

नरपाल के फरार होने के मामले में जेल स्टाफ की लापरवाही भी सामने आ रही है। इसके चलते प्रभारी डीआईजी जेल एवं सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरएन पांडेय ने डिप्टी जेलर, मुख्य बंदी रक्षक समेत कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। साथ ही चीफ वार्डर, हेड वार्ड वार्डर और एक बंदी रक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

फरार कैदी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। बिजनौर पुलिस को भी सूचना दी गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed