फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal seeks time regarding demand to open Commerce gate.

Bareilly News: कॉमर्स गेट खोलने की मांग पर प्राचार्य ने मांगा समय

Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Principal seeks time regarding demand to open Commerce gate.
बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ की सामूहिक बैठक सोमवार को हुई। शिक्षक व कर्मचारी प्राचार्य से भी मिले। इस दौरान कॉमर्स गेट को शिक्षकों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए खोलने की मांग की गई। प्राचार्य ने इस मामले पर समय मांगा है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रोफेसर रितु अग्रवाल और प्रोफेसर गजेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को प्रबंध समिति के सचिव से हुई वार्ता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिव ने कॉमर्स गेट को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही बंद रखने का आश्वासन दिया था। शिक्षकों की गाड़ियों को पार्किंग स्थल तक जाने के लिए प्राचार्य से बात कर समाधान निकालने का भरोसा भी दिया था।
विज्ञापन

बैठक के बाद, संघ के सदस्य प्राचार्य से मिले। उन्होंने प्राचार्य को सचिव से हुई वार्ता से अवगत कराया। सदस्यों ने प्राचार्य से शिक्षकों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए कॉमर्स गेट खोलने का आदेश जारी करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रोफेसर स्वदेश सिंह, प्रोफेसर वीपी सिंह, प्रोफेसर आलोक खरे, प्रोफेसर अविनाश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नो पार्किंग जोन में खड़ी रही कार
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को अंग्रेजी विभाग के पास काले रंग की कार शिक्षकों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गई। चीफ प्रॉक्टर इंदीवर सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को कॉलेज में यूपीएससी की परीक्षा आयोजित होनी है। निजी एजेंसी को कैमरा लगाने की जिम्मेदारी मिली है। कार में कैमरे व तार का सामान था, इसलिए कार को अंदर आने की अनुमति दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed