फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal Secretary Saurabh Babu inspected the Government ITI in Sindhauli.

Bareilly News: प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने राजकीय आईटीआई सिंधौली का निरीक्षण किया

Tue, 16 Jun 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Saurabh Babu inspected the Government ITI in Sindhauli.
मीरगंज। प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिंधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की हकीकत परखी। संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। संस्थान में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने चल रहे कार्यों की प्रगति से प्रमुख सचिव को अवगत कराया। निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने आईटीआई परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुल्तान वेग ने 2016 में यह आईटीआई कॉलेज स्वीकृत कराया था। इसके लिए दो करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। पैसे के अभाव में काम कुछ समय बाद बंद हो गया था। अब 2025 से काम तेजी से चल रहा है और एग्जीक्यूटिव बिनय शर्मा ने जुलाई से कक्षाएं शुरू करने का प्रयास बताया। दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed