फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prime Minister should take action like Israel and Russia: Khushboo Patni

इस्राइल और रूस की तरह एक्शन लें प्रधानमंत्री : खुशबू पाटनी

Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister should take action like Israel and Russia: Khushboo Patni
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन व मेजर पद से सेवानिवृत्त खुशबू पाटनी ने वीडियो जारी करके कहा है कि जब भी किसी मुल्क में ऐसा अटैक होता जहां पर इतने सारे बेगुनाह लोगों की जान जाती है तो इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर दहशत फैलाना होता है। लोगों को आपस में लड़ाना भी एक उद्देश्य होता है।
विज्ञापन

मुझे डर था इस चीज का कि कहीं ऐसा न हो जाए। हमने किताबों में पढ़ा था कि इस देश को स्वराज हिंद बनाने के लिए हर कौम, हर मजहब का इंसान एक साथ आया था। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एक साथ आए थे। अंग्रेजों की गुलामी से हमें आजादी दिलाई थी। आज 2025 में दोबारा देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हो गया है।
विज्ञापन

सब यही बोल रहे हैं कि हम ये टेरर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सब जुड़ गए हैं और हमारे दिल में ये तसल्ली है कि हम बेगुनाहों की मौत का बदला ले पाएंगे। इससे पहले एक और वीडियो में खुशबू पाटनी ने कहा था कि कब तक ये एयर स्ट्राइक करते रहेंगे, जब इस्राइल और रूस सीधे लड़ाई छेड़ सकते हैं तो हमें भी अपने लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाने होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed