फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New patients will not be able to be admitted to Dr M Khan Hospital

खतना प्रकरण: डॉक्टर एम. खान अस्पताल में नहीं भर्ती हो सकेंगे नए मरीज; IMA ने कहा- जो सही होगा उसी के साथ

Mon, 26 Jun 2023 10:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चे के ऑपरेशन से पहले परिजनों को सही जानकारी न देने का पता चला है। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। नए मरीजों के भर्ती होने पर रोक लगा दी गई है।  

विज्ञापन
New patients will not be able to be admitted to Dr M Khan Hospital
डॉक्टर एम खान अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बच्चे का खतना करने के आरोप से घिरे एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद अब नए मरीज नहीं भर्ती हो सकेंगे। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चे के ऑपरेशन से पहले परिजनों को सही जानकारी न देने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


दो दिन में अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निलंबन अवधि में अस्पताल में कोई चिकित्सकीय कार्य नहीं हो सकेगा। जो मरीज भर्ती हैं, उन्हें शिफ्ट करना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। मरीज स्वयं भी दूसरे अस्पताल में इलाज कराने जा सकते हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

जो सही होगा उसी के साथ : आईएमए

आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी का कहना है कि शहर से बाहर होने की वजह से उन्हें जांच के बारे में जानकारी नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष सही प्रतीत होते हैं। कम्युनिकेशन गैप की वजह से ऐसा हुआ होगा। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आईएमए कमेटी की बैठक होगी। जो सही होगा उसी के अनुसार कमेटी निर्णय लेगी।

जांच कमेटी में ये रहे शामिल

एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. जय प्रकाश, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रपाल, फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा जांच कमेटी में शामिल रहे। रविवार को जांच के दौरान सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह और एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह भी मौजूद रहे। शाम 6 बजे तक दर्ज हुए दोनों पक्षों के बयान के आधार पर रात 8 बजे लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed