फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Price increased by ten rupees in the market, tomato became twice as expensive in retail

Bareilly News: मंडी में दस रुपये चढ़े भाव, फुटकर में दो गुना महंगा हुआ टमाटर

Thu, 03 Oct 2024 07:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Price increased by ten rupees in the market, tomato became twice as expensive in retail
बरेली। नवरात्र से पहले ही सब्जियों की कीमत 10 से 15 रुपये बढ़ गई थी। बुधवार को टमाटर के भाव करीब 40 रुपये बढ़त के साथ 80 से सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। कीमतों में आई तेजी को लेकर ग्राहकों व सब्जी विक्रेताओं के बीच नोकझोंक की भी स्थिति रही।
विज्ञापन

श्यामगंज सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार को टमाटर 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका। खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक इतनी अधिक कीमत सुनकर चौंक गए। ज्यादा कीमत वसूलने को लेकर नोकझोंक होने लगी तो विक्रेता ने बताया कि डेलापीर मंडी से ही टमाटर 1400 से 1500 रुपये प्रति पेटी मिला है।
विज्ञापन

प्रति किलो की कीमत 70 से 75 रुपये पड़ रही है। फुटकर में भी अगर थोक रेट देंगे तो मुनाफा नहीं होगा। इसलिए 10-15 रुपये कीमत बढ़ानी पड़ी। ठेले पर टमाटर का भाव सौ रुपये प्रति किलो तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनमानी पर अंकुश लगाए प्रशासन डेलापीर मंडी के वेजिटेबल एंड फ्रूट मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक बुधवार को मंडी में टमाटर के भाव 12-13 सौ रुपये प्रति पेटी रहे। प्रति किलो थोक भाव 52 रुपये हैं। त्योहार को देखते हुए फुटकर विक्रेता या शहर स्थित अन्य फुटकर सब्जी मंडी स्थलों पर विक्रेता जबरन कीमतों को बढ़ाए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed