{"_id":"61b65638c5e59068eb1242fd","slug":"pressure-pipe-brea-train-stand-on-junction-bareilly-news-bly4690307190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर पाइप फटने से जंक्शन पर खड़ी रही अवध-आसाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर पाइप फटने से जंक्शन पर खड़ी रही अवध-आसाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15910 अवध-असम एक्सप्रेस प्रेशर पाइप फटने से रविवार को करीब 45 मिनट जंक्शन पर खड़ी रही। टेक्निकल टीम ने मरम्मत करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। इससे पहले शनिवार रात भी ब्रेक फेल होने से कोलकाता जम्मूतवी का संचालन प्रभावित हुआ था।
अवध-असम एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन पहुंचने का समय 12 बजकर 30 मिनट है, लेकिन रविवार को यह 46 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची। इसी दौरान ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। ट्रेन ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल और स्टेेशन मास्टर को दी। इस पर टेक्निकल टीम तुरंत ही मरम्मत में जुट गई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद प्रेशर पाइप को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को एक बजकर 59 मिनट पर आगे रवाना किया गया। ट्रेन के काफी देर तक जंक्शन पर खड़े रहने से यात्री परेशान रहे।
ब्रेक जाम होने से खड़ी रही कोलकाता-जम्मूतवी
शनिवार रात कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस ब्रेक जाम होने की वजह से करीब आधा घंटा तक जंक्शन पर खड़ी रही। रेल कर्मचारियों ने बताया शनिवार रात जंक्शन पहुंचने के तीन मिनट बाद जब ट्रेन को सिग्नल दिया गया तो वह आगे ही नहीं बढ़ी। काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो मामले की जानकारी टेक्निकल टीम को दी गई। जांच करने पर टेक्निकल टीम ने पाया कि एक कोच के ब्रेक जाम हैं। इस वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसौदिया ने बताया ब्रेक जाम होने की वजह से ट्रेन का संचालन आधा घंटे तक प्रभावित रहा। मामले में जांच के आदेश मुख्यालय ने दिए हैं।