फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   President honored Bhartaul with Child Friendly Panchayat Award

Bareilly News: राष्ट्रपति ने भरतौल को बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार से नवाजा

Thu, 12 Dec 2024 01:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
President honored Bhartaul with Child Friendly Panchayat Award
- बीते सप्ताह हुई थी घोषणा, 75 लाख रुपये का मिला परितोष
विज्ञापन

बरेली। निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित भरतौल ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। बुधवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्राम प्रधान प्रवेश को बाल हितैषी पुरस्कार से नवाजा और 75 लाख रुपये का परितोष प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान सहित पंचायत की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।


प्रधान प्रवेश के मुताबिक बाल हितैषी पुरस्कार उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है, जहां बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास हुए हैं। साथ ही, बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया है, ताकि वे हर दिशा में उन्नति कर सकें। इन सभी बिंदुओं पर भरतौल खरा रहा। बच्चों के सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगे हैं। पार्क और खेल मैदान हैं। आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषाहार मिलता है। अतिकुपोषित श्रेणी में कोई बच्चा दर्ज नहीं है। गांव का स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर है। दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल, शौचालय में रैंप है। सड़कों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था है। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में प्रधान के प्रतिनिधि रीतराम और सचिव विवेक गंगवार भी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed