{"_id":"6a987a10f6108865aa069ede","slug":"preparations-underway-to-register-firs-against-those-who-abandon-animals-on-the-streets-bareilly-news-c-4-bly1015-958504-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर अब प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर अब प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर की सड़कों पर खुले में घूम रहे गोवंशीय पशुओं से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं पॉलीथिन खाने से पशुओं की मौत का खतरा भी बना हुआ है। नगर निगम की ओर से अब ऐसे पशुओं को पकड़कर उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाता है। बार-बार पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर अब प्राथमिकी दर्ज कराने की भी तैयारी है।
शहर में कई लोग दूध न देने वाले पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। कई ऐसे भी हैं जो सुबह-शाम दूध निकालने के बाद दिनभर पशुओं को खुला छोड़ दे रहे हैं। खुले में घूमने वाले पशु न केवल खुद दुर्घटना और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
इन पशुओं को नगर निगम पकड़ रहा है। इनके मालिकों से जुर्माना वसूला जाता है। पहली बार छोड़ने पर 1500 से 2000 हजार व दूसरी बार पशु पकड़े जाने पर पशु मालिक से पांच हजार की वसूली की जाती है। बार-बार पशुओं को सड़क पर छोड़ने पर 10 हजार की वसूली की जाती है।
विज्ञापन
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में 346 गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनके मालिकों से करीब 4.73 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 160 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। इनके मालिकों से करीब 2.80 लाख रुपये की वसूली हुई है।
वर्जन ...
नगर निगम की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि पशु मालिकों को अपने पशुओं को खुले में छोड़ने से रोकना है। जो लोग जुर्माने के बाद भी नहीं चेत रहे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त