{"_id":"6afa1def08065fa9c10642c8","slug":"preparations-underway-to-open-a-fourth-blood-storage-unit-in-bhamora-bareilly-news-c-4-bly1015-1008410-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भमोरा में चौथी ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भमोरा में चौथी ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जरूरत पर खून उपलब्ध कराने के लिए संचालित तीन ब्लड स्टोरेज यूनिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। फरीदपुर का पिछले सप्ताह और नवाबगंज का बीते माह ही नवीनीकरण हुआ है। भमोरा में चौथी यूनिट शुरू करने की तैयारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बहेड़ी में संचालित यूनिट के नवीनीकरण के लिए कुछ नक्शों से संबंधित औपचारिकताएं शेष हैं। एक सप्ताह में नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। भमोरा की यूनिट को वर्ष 2016 से स्वीकृति मिली हुई है। इनके संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। ब्लड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था ब्लड बैंक से मांग आने पर खून उपलब्ध कराने तक सीमित है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि स्टोरेज यूनिट से स्वास्थ्य सेवा बेहतर होंगी।