{"_id":"69ee84dde86df77d1d0bd7bc","slug":"preparations-to-appoint-administrators-in-panchayats-bareilly-news-c-4-bly1053-872465-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी डुप्लीकेट मतदाताओं का 28 मई तक सत्यापन होगा। 10 जून को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होना है। इससे पहले 26 मई को ही पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।
वर्ष 2021 में जनपद की 1188 ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत के 60 वार्डों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए थे। मार्च में प्रशासनिक तैयारी को देखते हुए यह माना जा रहा था कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे, लेकिन धीरे-धीरे यह तैयारी फाइलों में दबती चली गई। इसका सर्वाधिक नुकसान उन दावेदारों को हुआ है, जिन्होंने जनवरी से मतदाताओं की दावत शुरू कर दी थी। अब चुनाव टलने का अहसास होने पर यह सिलसिला भी बंद हो गया है।
डीपीआरओ कमल किशोर का कहना है कि कार्यकाल समाप्त होने से एक सप्ताह पहले शासन से प्रशासक नियुक्त करने संबंधी दिशा-निर्देश मिलने की संभावना है। अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने या फिर उन्हें ही प्रशासक नियुक्त करने का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य ने कहा कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने में निर्वाचन कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है। डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है।