फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for Hajj pilgrimage begin

Bareilly News: हज यात्रा की तैयारियां शुरू

Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Hajj pilgrimage begin
बरेली। हज पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। हज यात्रा 2027 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) ने सऊदी अरब सरकार के हज व उमराह मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय दूतावास (रियाद) के निर्देशों के क्रम में हज-2027 की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले सभी इच्छुक यात्रियों के पास मशीन पठित (मशीन रीडेबल) अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में हस्तलिखित (हैंड-रिटेन) पासपोर्ट मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य है। नए पासपोर्ट बनवाते समय आवेदक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पासपोर्ट में सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन आवेदकों के पास निर्धारित अवधि (31 दिसंबर 2027) तक की वैधता का पासपोर्ट नहीं है, या जो नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, वे तत्काल पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर दें। वहीं, बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने आजमीन-ए-हज से अपील की है कि वे अपने पासपोर्ट अभी से तैयार करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed