फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations begin to convert the 300-bed hospital into a government medical college Bareilly

Bareilly News: 300 बेड अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

Mon, 23 Sep 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 04:19 PM IST
सार

बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा सांसद ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर शासन से ब्योरा मांगा गया था। इसकी रिपोर्ट प्रशासन ने भेज दी है। 

विज्ञापन
Preparations begin to convert the 300-bed hospital into a government medical college Bareilly
300 बेड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हस्तांतरण के चार साल बाद भी तीन सौ बेड अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो सका। अब इसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के तौर पर संचालित करने के आसार बन रहे हैं। हाल ही में शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, सुविधाएं, कितनी भूमि और मानव संसाधन की जरूरत है, आदि की संकलित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार के मुताबिक दो माह पूर्व उन्होंने तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा था। तर्क था कि अस्पताल में पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, मैनिफोल्ड आदि जीवनरक्षक उपकरण मौजूद हैं। 
विज्ञापन


चूड़ियों से खुला राज: पति को फंसाने के लिए रची थी साजिश, वीडियो वायरल होने पर खुद ही फंस गई पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


महज चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती के इंतजार में करोड़ों की लागत से बने भवन और महंगे उपकरणों का उचित उपयोग नहीं हो रहा। इस पर शासन ने प्रमुख सचिव के जरिये महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजा था। 

संबंधित पत्र जिलाधिकारी के पास पहुंचा था, जिसे सीएमओ को भेजकर मौजूद संसाधन और मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया। संबंधित रिपोर्ट बीते दिनों जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेज दी गई। इस पर सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

नियुक्ति विभाग में अटकी है फाइल
मानव संसाधन के लिए शासन को दो वर्ष पूर्व फाइल भेजी गई थी। इसमें 03 हृदय रोग विशेषज्ञ, 03 ईएनटी सर्जन, 04 आई सर्जन, 04 बाल रोग विशेषज्ञ, 04 रेडियोलॉजिस्ट, 03 चेस्ट फिजिशियन, 06 स्त्री रोग विशेषज्ञ,  02 न्यूरो सर्जन, 02 यूरो सर्जन, 02 न्यूरो फिजिशियन, 02 नेफ्रोलॉजिस्ट, 30 फार्मासिस्ट, 12 लैब टेक्नीशियन, पांच रेडियोलॉजिस्ट, तीन ईसीजी टेक्नीशियन, 02 फिजियोथेरेपिस्ट समेत 70 वार्ड ब्वॉय, 04 ईएमओ, 65 स्वीपर मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति विभाग में फाइल अटकी है।

हॉस्टल, एकेडमिक ब्लॉक, प्रिंसिपल कार्यालय भी बनेंगे
रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज में अस्पताल भी संचालित होता है। उसके लिए तीन सौ बेड अस्पताल में पर्याप्त जगह है, पर मेडिकल की पढ़ाई के लिए जरूरी एकेडमिक ब्लॉक, प्रिंसिपल समेत अन्य कार्यालय, सभागार आदि निर्माण के लिए भूमि कम पड़ेगी। ऐसे में भूमि की उपलब्धता बड़ी चुनौती है।

मेडिकल कॉलेज के लिए 11 एकड़ और चाहिए भूमि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में संसाधन उपलब्धता तो पर्याप्त बताई गई, पर भूमि कम मिली। तीन सौ बेड अस्पताल परिसर का क्षेत्रफल फिलहाल 14 एकड़ है। वहीं, मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 11 एकड़ और भूमि की जरूरत है। विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ समेत चार सौ मानव संसाधन मांगे गए।

मेडिकल कॉलेज के तौर पर तीन सौ बेड अस्पताल का संचालन करने के लिए जो भी जानकारी मांगी गई थी, वह भेज दी गई है। मानव संसाधन के लिए पूर्व में ही फाइल भेजी जा चुकी है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed