फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman arrested for plotting to trap her husband in Bareilly

चूड़ियों से खुला राज: पति को फंसाने के लिए रची थी साजिश, वीडियो वायरल होने पर खुद ही फंस गई पत्नी

Mon, 23 Sep 2024 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 12:28 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में अपने पति को फंसाने के लिए रची साजिश में महिला खुद ही फंस गई। वायरल वीडियो से राज खुलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
woman arrested for plotting to trap her husband in Bareilly
चूड़ी के जरिए पकड़ी गई महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले तमंचे के साथ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। उसके भाई की तलाश है। पति को फंसाने के लिए उसने जो कहानी रची, उसमें खुद फंस गई।
विज्ञापन


तीन सितंबर को एक तमंचे को बक्से में रखते समय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला का केवल कुर्ता व चूड़ी दिख रही थी। इंस्पेक्टर सुरेश गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो निशा निवासी तिलियापुर का है। निशा की शादी उसी गांव निवासी फैजान से हुई है। 
विज्ञापन

घर में मिला था 315 बोर का तमंचा 
तीन साल से दंपती में अनबन है। निशा कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती है। पुलिस ने तलाशी ली तो निशा के घर में 315 बोर का एक तमंचा और एक खिलौने वाला तमंचा मिला। निशा ने पुलिस को बताया कि तमंचा उसके पति का है।

महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो महिला का वही सूट मिल गया जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। पूछताछ में निशा ने बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा था। उसने पति को फंसाने के लिए भाई शादाब से तमंचा मंगाया था। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed