फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations are underway to operate the Kathgodam Express train via Pilibhit-Mailani

Railway News: काठगोदाम एक्सप्रेस को पीलीभीत-मैलानी होकर चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 04 Feb 2026 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

काठगोदाम एक्सप्रेस को पीलीभीत, मैलानी होकर चलाया लाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वर्तमान में इस ट्रेन का संचालन वाया बरेली, शाहजहांपुर होकर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Preparations are underway to operate the Kathgodam Express train via Pilibhit-Mailani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

काठगोदाम-लखनऊ के बीच चलने वाली 15042-44 काठगोदाम एक्सप्रेस को वाया बरेली, शाहजहांपुर के स्थान पर पीलीभीत, मैलानी होकर चलाया लाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद गाड़ी का संचालन नए रूट से शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर-सीतापुर रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। यह पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाली रेल लाइन है। वर्तमान में काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस उत्तर रेलवे की लाइन से चलाई जा रही है। इस रेल लाइन पर पहले से ही ट्रेनों का काफी दबाव है। 
विज्ञापन


इसलिए बदला गया था रूट 
काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन मीटरगेज के दौरान पीलीभीत, मैलानी रूट से नैनीताल एक्सप्रेस के रूप में किया जाता था। ब्राडगेज लाइन पर गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद भी अब तक इस ट्रेन का संचालन पुराने रूट पर शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत, मैलानी, पूरनपुर, लखीमपुर आदि इलाकों के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस गाड़ी का संचालन पुराने रूट से शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन के संचालन से यहां के लोगों को खासी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed