{"_id":"60a55d128ebc3e78bd04d6d6","slug":"preparation-electric-crematorium-will-be-built-on-the-city-cremation-ground-this-month-bareilly-news-bly447006912","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी... सिटी श्मशान भूमि पर इसी महीने बन जाएगा विद्युत शवदाह गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी... सिटी श्मशान भूमि पर इसी महीने बन जाएगा विद्युत शवदाह गृह
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
एक करोड़ बीस लाख की लागत से किया जा रहा है निर्माण
विज्ञापन
बरेली। कोरोना काल में अंतिम संस्कार करने वालों की संख्या बढ़ जाने के कारण सिटी श्मशान भूमि पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण तेज कर कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने के अंत तक विद्युत शवदाह गृह तैयार हो जाएगा।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मई के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ढाई सौ केवी ट्रांसफार्मर के लिए भी शासन को लिख दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शवदाह गृह में आठ घंटे में ही छह शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। बारिश, आंधी-तूफान जैसी आपदा में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। बता दें कि पिछले कुछ महीने में रिकॉर्ड मौतों के बाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगने के बाद नगर निगम ने विद्युत शवदाह गृह तैयार कराने का फैसला लिया था। नगर निगम एक करोड़ बीस लाख की लागत से यह विद्युत शवदाह गृह तैयार करा रहा है।