फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation by taking a drop, disappointment due to cancellation of the exam

Bareilly News: ड्रॉप लेकर की तैयारी, परीक्षा रद्द होने से मायूसी

Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation by taking a drop, disappointment due to cancellation of the exam
बरेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट 2026 की परीक्षा पर्चा लीक होने के बाद रद्द कर दी गई। ये परीक्षा तीन मई को हुई थी। जिले में करीब 25 सेंटरों पर आयोजित हुई। इसमें 11253 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं के बाद ड्रॉप लिया उनके लिए एक अवसर गंवाने जैसा है। तो वहीं ,जिनकी परीक्षा अच्छी नहीं हुई वे इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

नीट की परीक्षा रदद होने को लेकर कोचिंग संचालक व छात्र-छात्राएं अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ कोचिंग संचालकों का कहना है कि इस तरह की चूक होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ सा है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से हारने से पहले सिस्टम से हार जाता है।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया---
नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल है। विद्यार्थी एक-एक अंक के लिए मेहनत करता है। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जो विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। - डॉ. मो. कलीमुद्दीन, कोचिंग संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन



= मैं स्ट्रेस में हूं, बहुत मेहनत से पेपर दिया था। पेपर कैंसल हो गया है, मैंने डमी स्कूलिंग की, इसके बाद एक साल ड्रॉप लेकर भी तैयारी की। अब ऐसा लग रहा है कि पिछड़ रहा हूं। मैंने डॉक्टर बनने के अलावा बैकअप नहीं सोचा, अब अगला पेपर दूंगा। - शान, मुंशीनगर

मैंने अपनी उत्तरकुंजी से जांच की इसमें 640 से अधिक अंक आ रहे थे। एक साल ड्रॉप भी लिया था, लेकिन इसे सकारात्मक रूप में भी ले रहा हूं। जो लोग लीक पेपर से पास होते तो कटऑफ और ऊपर जाता, बाकियों के साथ नाइंसाफी होती। - सूर्यांश यादव, सुरेश शर्मा नगर

---
महानिदेशक के इस्तीफे की मांग



बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। एबीवीपी प्रदेश मंत्री आनंद कठेरिया ने इसे एक उचित कदम बताया। कठेरिया ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। एनटीए के महानिदेशक के तत्काल इस्तीफे की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed