{"_id":"68b373985b7f7b8b4105cd67","slug":"preliminary-eligibility-test-160-lakh-candidates-in-the-board-transport-system-will-also-be-tested-bareilly-news-c-4-vns1074-715574-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक अर्हता परीक्षा : मंडल में 1.60 लाख अभ्यर्थी, परिवहन व्यवस्था का भी होगा इम्तहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा : मंडल में 1.60 लाख अभ्यर्थी, परिवहन व्यवस्था का भी होगा इम्तहान
विज्ञापन
बरेली। अगले सप्ताह छह और सात सितंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान परिवहन व्यवस्था का भी इम्तहान होगा। बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में 1.60 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। पड़ोसी जिलों रामपुर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा के लिए रोडवेज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे भी परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली में 45 केंद्रों पर 83,520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बदायूं में 39,360 और शाहजहांपुर में 38,016 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह सभी अभ्यर्थी दूसरे जिलों के हैं।
मंडल के तीन जिलों में शामिल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में 14 हजार से ज्यादा दूसरे राज्यों के हैं। हाल ही में बरेली परिक्षेत्र की 40 बसों को किलोमीटर और उम्र पूरी होने पर बेड़े से बाहर करते हुए नीलामी के लिए भेजा गया है। अगले एक महीने तक नई बसें मिलने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाने और घर लौटने में यातायात संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी आरएम व एआरएम को परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी मार्गों पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था के लिए एआरएम बदायूं, बरेली, रुहेलखंड, शाहजहांपुर और हरदोई को जिम्मेदारी दी गई है। इधर, रेलवे ने भी प्रशासन से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में सूचना मांगी है ताकि परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सके। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी रूट पर बसों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।