फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant women will get free hepatitis B immunoglobulin

Bareilly News: गर्भवती महिलाओं को मुफ्त लगेगी हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबिलन

Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get free hepatitis B immunoglobulin
बरेली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। संक्रमित महिलाओं को हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबिन वैक्सीन निशुल्क लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पुष्पलता के मुताबिक ऐसी गर्भवती महिलाएं जो हेपेटाइटिस से संक्रमित हैं, वह जांच रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकती हैं। इसमें निजी और सरकारी अस्पताल दोनों में भर्ती महिलाओं को वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

आयोजित संगोष्ठी में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि जिले में उत्तराखंड की सीटा से सटे तीन इलाके अतिसंवेदनशील हैं। इसमें उत्तमनगर, हथमाना, छंगातांडा क्षेत्र में हेपेटाइटिस बी के सर्वाधिक मामले हैं। बताया कि साल 2010 में एंडेमिक की स्थिति बनने पर जांच को टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अब एंडेमिक की स्थिति नहीं है फिर भी जिले में सक्रिय 800 केस में से करीब 30 फीसदी यानी 250 केस इन्हीं इलाकों के ही हैं। लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव, इलाज आदि जानकारियां दी जा रही हैं।


22 लोग मिले हेपेटाइटिस संक्रमित
बहेड़ी के उत्तम नगर में लगे शिविर में 22 लोग हेपेटाइटिस के शिकार मिले हैं। डॉ. अब्बास के मुताबिक शिविर में 62 संदिग्ध लोगों की जांच की गई थी। इसमें हेपेटाइटिस बी के चपेट में दो और सी के चपेट में 20 लोग मिले। जिन्हें इलाज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed