फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman dies due to wrong treatment by quack

Bareilly News: झोलाछाप के गलत उपचार से गर्भवती महिला की मौत

Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies due to wrong treatment by quack
नवाबगंज। झोलाछाप के गलत उपचार के चलते गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन महिला को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की तहरीर मृतका के पति ने बृहस्पतिवार को थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुलड़िया धीमर गांव के नेमचंद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो अप्रैल को नेमचंद ने अपनी गर्भवती पत्नी कमलेश कुमारी को कस्बे के खारजा मार्ग पर स्थित एक झोलाछाप के यहां उपचार को लेकर गए थे, जहां तीन दिन भर्ती रखने के बाद उन्हें बताया गया कि उनकी पत्नी के पेट में पल रहा शिशु सही नहीं है। इसलिए उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। बाद में झोलाछाप ने उनकी पत्नी का ऑपरेशन कर डाला, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इससे घबराए झोलाछाप ने आनन-फानन में उसे बरेली ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन

महिला की एक आंत व बच्चादानी काट दी
ग्रामीण अपनी पत्नी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा तो उसे चिकित्सकों ने बताया कि महिला की एक आंत और बच्चादानी कट चुकी है। इससे उसकी हालत गंभीर है। 15 अप्रैल को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed