फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman dies, CSC nursing staff accused of negligence

Bareilly News: गर्भवती की मौत, सीएससी के नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 09:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 09:45 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, CSC nursing staff accused of negligence
फरीदपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर वह आरोपों से मुकर गए। पोस्टमॉर्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले में जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के जरौल गांव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि पत्नी फूलन देवी (24) को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। वह 108 एंबुलेंस से रात करीब 10 बजे पत्नी को फरीदपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पत्नी की जांच की। इसके बाद बाहर के मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयां मंगाईं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात पुरुष डॉक्टर ने चेकअप कर दवाइयां दी और वह इमरजेंसी रूम में चले गए। उनकी पत्नी रात भर वार्ड में भर्ती रही। सुबह करीब चार बजे जब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से उन्होंने मरीज को देखने के लिए कहा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए नींद खराब न करने के लिए कहा। स्टाफ रूम का गेट भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मरीज की हालत गंभीर देखकर उन्होंने आनन-फानन में रेफर कर दिया। पंकज जब पत्नी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर वापस सीएचसी आए परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही के चलते रात में पत्नी की मौत हो चुकी थी। कहा कि अगर स्टाफ गंभीरता बरतता तो शायद पत्नी की जान बच सकती थी।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, बाद में परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
वर्जन :
परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मरीज का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर रेफर भी किया। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed